गोण्डा: जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

गोण्डा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का अचानक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर, विभिन्न वार्डों, दवा वितरण केंद्रों और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छ वातावरण बेहद आवश्यक है और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Also Read: UP: गोण्डा में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने दिए अहम निर्देश

मरीजों को बेहतर इलाज और संवेदनशील व्यवहार पर जोर

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील, सहयोगात्मक और मानवीय व्यवहार अपनाने के निर्देश भी दिए।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रशासन की प्राथमिकता

प्रियंका निरंजन ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल, सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)