कैंपियरगंज हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा : तानों से नाराज भांजी ने मामी की चाकू से गला काटकर हत्या कर जेवरात लूट लिए

गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के जंगल बब्बन में 60 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। मृतका की ही भांजी राधिका पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने तानों से परेशान होकर अपनी मामी को फोन पर बुलाकर जंगल में ले जाया और चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

हत्या की साजिश और घटनाक्रम

एसपी नॉर्थ ने बताया कि 21 जून 2026 को जंगल बब्बन के पास सड़क से 150-200 मीटर अंदर एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला था। पोस्टमार्टम और प्रारंभिक जांच के बाद महिला की पहचान कर परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

तेज जांच में राधिका पासवान पर संदेह हुआ। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी मामी उसे अक्सर ताने मारती थी, जिससे वह नाराज थी। इसी आक्रोश में उसने हत्या की साजिश रची।

Also Read: Lucknow Fire Accident: ‘100 सिलेंडर फटे, 1200 झुग्गियां जल कर राख…’, लखनऊ में भीषण आग का कहर, मचा हड़कंप

क्रूर तरीके से की हत्या

20 जून को राधिका ने अपनी मामी को बेटी की शादी की बात करने के बहाने रामपुर बुलाया और फिर कैंपियरगंज ले जाने लगी। रास्ते में जंगल के पास शौच का बहाना बनाकर दोनों नीचे उतरीं। जंगल में पहुंचते ही आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। मृतका के प्रतिरोध के बावजूद राधिका ने उनके गले पर घातक वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव से सभी जेवरात उतार लिए और फरार हो गई।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपी राधिका पासवान के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
– घटना में प्रयुक्त चाकू
– चांदी की पायल
– अंगूठियां
– सोने के टॉप्स, किल, ओम लॉकेट
– टूटी हुई सोने की चेन
– एक मोबाइल फोन

पुलिस की सराहनीय कार्यवाही

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, एसओजी/स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और थाना कैंपियरगंज की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस घटना ने इलाके में एक बार फिर घरेलू विवाद और व्यक्तिगत रंजिश को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी कर रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)