उत्तर प्रदेश : गोंडा में बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

गोंडा : जनपद में संभावित बाढ़ को लेकर तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सकरौर-भिखारीपुर तटबंध एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सनौली मोहम्मदपुर का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान सिंचाई, राजस्व, आपदा प्रबंधन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तटबंध की मौजूदा स्थिति, कटान संभावित क्षेत्रों तथा बाढ़ सुरक्षा कार्यों का विस्तार से जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को तटबंधों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा सभी आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए.

Also Read – उत्तर प्रदेश : फतेहपुर में जमीन विवाद में भाई ने भाई की हत्या, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि बाढ़ से जन-धन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ सतर्क एवं तैयार रहें.

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को और अधिक मजबूत करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)