अभाविप गोरक्ष प्रांत का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग बस्ती में सम्पन्न, 300 कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता

बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गोरक्ष प्रांत का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग 25 से 28 जून तक बस्ती के स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ फार्मेसी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस अभ्यास वर्ग में गोरक्ष प्रांत के 17 संगठनात्मक जिलों से लगभग 300 छात्र एवं शिक्षक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की।

अभ्यास वर्ग का उद्देश्य

अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, वैचारिक अधिष्ठान, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, संगठन विस्तार तथा राष्ट्र पुनर्निर्माण में विद्यार्थी की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कुल आठ प्रशिक्षण सत्र और दो प्रेरक भाषण सत्र आयोजित किए गए।

शुभारंभ और प्रमुख वक्ता

अभ्यास वर्ग का शुभारंभ अभाविप राष्ट्रीय मंत्री अभय प्रताप सिंह, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य हिमालय सिंह झाला, प्रांत अध्यक्ष डॉ. राकेश प्रताप सिंह, प्रांत मंत्री शशिकांत मंगलम गुप्ता और प्रांत संगठन मंत्री पुनीत अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रो. राजशरण शाही, घनश्याम शाही, अभय प्रताप सिंह, अंकित शुक्ला, हिमालय सिंह झाला, प्रियांशु त्रिपाठी, शशिकांत मंगलम गुप्ता, पुनीत अग्रवाल और डॉ. राकेश प्रताप सिंह ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया।

Also Read – उत्तर प्रदेश : ‘भगवान राम को भी नहीं बख्शा’… रायबरेली में गरजे सांसद किशोरी लाल शर्मा, पेपर लीक से लेकर राम मंदिर चढ़ावे तक सरकार को घेरा

समरसता पर अंकित शुक्ला का उद्बोधन

राष्ट्रीय कला मंच के अखिल भारतीय प्रमुख अंकित शुक्ला ने “संत शिरोमणि गुरु रविदास” विषय पर प्रेरक भाषण दिया। उन्होंने कहा, “सनातन इस धरती पर जन्मे प्रत्येक व्यक्ति का डिफॉल्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है और समरसता उसका मूल स्वभाव है। संत रविदास ने समरसता के माध्यम से सनातन की आत्मा को जन-जन तक पहुंचाया।”

अभय प्रताप सिंह का संदेश

अभाविप राष्ट्रीय मंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा, “विद्यार्थी परिषद का कार्य सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी है। परिषद की कार्यसंस्कृति ‘मैं’ नहीं, ‘हम’ के भाव पर आधारित है, जहाँ सामूहिकता और आत्मीयता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।”

कार्यक्षेत्रों की घोषणा

समारोप सत्र में प्रांत अध्यक्ष डॉ. राकेश प्रताप सिंह ने पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के नए कार्यक्षेत्र घोषित किए। अंकित मिश्रा को सिद्धार्थनगर, राजवर्धन सिंह को गोरखपुर महानगर, अभिषेक श्रीवास्तव को गोरखपुर ग्रामीण, अमर्त्य सुंदरम पाण्डेय को देवरिया, आदित्य गांधी को कुशीनगर, रंजीत सिंह को बलिया और सात्विक श्रीवास्तव को आजमगढ़ विभाग का दायित्व सौंपा गया।

गोरखपुर महानगर विभाग की नई टीम

गोरखपुर महानगर विभाग में प्रो. सुषमा पांडेय को विभाग प्रमुख, प्रशांत त्रिपाठी को विभाग संयोजक और सम्पदा द्विवेदी को विभाग छात्रा प्रमुख बनाया गया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)