गाजीपुर में नगर पंचायत की लापरवाही : सड़क पर मलबा, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

गाजीपुर: दिलदारनगर – भदौरा नहर मार्ग पर स्टेशन रोड पुलिया के समीप नगर पंचायत द्वारा नालों की सफाई से निकले मलबे को सड़क किनारे डंप कर दिए जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मलबा सड़क के काफी हिस्से तक फैला होने के कारण मार्ग संकरी हो गया है, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है.

दिनभर इस मार्ग पर दोपहिया, चारपहिया और छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है. सड़क संकरी होने के कारण वाहन चालकों को एक-दूसरे को पास देने में कठिनाई होती है, जिससे कई बार लंबा जाम लग जाता है. पैदल चलने वाले लोगों को भी सड़क पर सुरक्षित निकलने में दिक्कत हो रही है.

Also Read – लखनऊ : समिट बिल्डिंग के 11वें तल्ले पर चल रहे अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा गिरफ्तार – Breaking Tube

स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों की सफाई कराया जाना सराहनीय है, लेकिन निकले मलबे का समय से निस्तारण न होने के कारण लोगों को अनावश्यक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे पड़े मलबे को जल्द हटवाया जाए, ताकि मार्ग पहले की तरह सुचारु हो सके और आमजन को जाम व दुर्घटना की आशंका से राहत मिल सके.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)