बहराइच में बिजली तार चोरी के मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

बहराइच: जिले के नानपारा कोतवाली पुलिस ने बिजली के तार चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत चौहान पुत्र सुरेश, निवासी खरखुआ, थाना रेउसा, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 6/7 अगस्त 2026 की रात नानपारा कोतवाली क्षेत्र में बिजली के तार चोरी किए गए थे। मामले में अवर अभियंता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

Also Read: UP बीजेपी ने जारी की क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों की सूची, राम प्रताप सिंह चौहान को पश्चिमी यूपी की कमान, देखें पूरी लिस्ट

पुलिस ने पूर्व में इस मामले में पांच आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से करीब 10 बंडल बिजली का तार, तांबा, कारतूस, एक वैन, तार काटने के उपकरण समेत अन्य सामान बरामद किया गया था। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया था।

Also Read: UP: जौनपुर में राह चलती छात्राओं पर करता था अभद्र टिप्पणी, किसन राजभर को एंटी रोमियो टीम ने दबोचा

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद नानपारा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक उदय प्रताप, कांस्टेबल राम दयाल कनौजिया और हेड कांस्टेबल अभिषेक चौहान शामिल रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)