UP: पंखे की तार से करंट लगने पर महिला की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

जौनपुर: शहर कोतवाली क्षेत्र के ईसापुर मोहल्ले में बुधवार को करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है।

जानकारी के अनुसार ईसापुर निवासी प्रिया सोनी (27) पत्नी अजय सोनी घर में पंखे की तार लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें ई-रिक्शा से जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

Also Read:UP बीजेपी ने जारी की क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों की सूची, राम प्रताप सिंह चौहान को पश्चिमी यूपी की कमान, देखें पूरी लिस्ट

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पति और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से मोहल्ले में भी मातम पसरा हुआ है। बताया गया कि मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। इनमें छह वर्षीय बेटा आकाश, पांच वर्षीय बेटी प्रिया और करीब तीन वर्ष की छोटी बेटी शामिल है। मां की मौत के बाद मासूम बच्चों को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिवार पर अचानक टूटे इस दुख से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)