‘रात में चारपाई पर सो रही थी 72 साल की बुजुर्ग, सांप के डसने से मौत…’, घर में मचा कोहराम

बांदा: रविवार रात घर में चारपाई पर चैन की नींद सो रही 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को क्या पता था कि सुबह का सूरज वह नहीं देख पाएंगी। अचानक जहरीले सांप ने उनके पैर में डस लिया।कुछ ही देर में हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें बचाने के लिए अस्पताल की ओर दौड़े, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

चारपाई पर सोते समय सांप ने डसा

तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरही माफी गांव निवासी संदीप ने बताया कि उनकी 72 वर्षीय मां श्यामबाई पत्नी अमरनाथ रविवार रात घर में चारपाई पर सो रही थीं।इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डस लिया। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी होते ही घर में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में महिला को पीएचसी तिंदवारी ले जाया गया।

UP: वर्दी’ पर तमाचा, लालगंज में महिला ने महिला सिपाही को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप

डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर

पीएचसी तिंदवारी में चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बिना समय गंवाए उन्हें लेकर जिला अस्पताल के लिए निकल पड़े। परिवार को उम्मीद थी कि समय रहते इलाज मिलने से उनकी जान बच जाएगी, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई जिंदगी की डोर

जिला अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत हो गई। परिजन जब उन्हें लेकर वापस गांव पहुंचे तो घर में मातम छा गया। जिस चारपाई पर कुछ घंटे पहले महिला सो रही थीं, वही चारपाई अब उनकी मौत की दर्दनाक कहानी बयां कर रही थी। परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।

Also Read: इटावा घर में खड़े इलेक्ट्रिक स्कूटर में जोरदार धमाका, देखते ही देखते धधक उठा पूरा मकान

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बुजुर्ग महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बरसात के मौसम में सांपों का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में घरों, चारपाइयों और आसपास के स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)