Gonda: नाबालिग से दुराचार के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, नवाबगंज पुलिस ने विश्नोहरपुर गेट के पास दबोचा

Gonda: थाना नवाबगंज पुलिस ने नाबालिग से दुराचार के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार पतारसी और सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विश्नोहरपुर गेट के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानिए पूरा मामला क्या है?

पुलिस के मुताबिक, नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर और डराने-धमकाने के बाद उसके साथ दुराचार किया गया। घटना की जानकारी बाद में परिजनों को हुई। आरोप है कि पूछताछ करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज में संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO ACT)  के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पप्पू उर्फ फारूख पुत्र झगरू उर्फ सफीउल्लाह, निवासी ग्राम सहजनी चौकी, मौजा परसापुर, थाना नवाबगंज को गिरफ्तार कर लिया।

ALSO READ: Saharanpur: मालिक के घर से लाखों के जेवर चोरी, नौकर निकला चोर! सरसावा पुलिस ने 12 घंटे में खोला राज

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच नियमानुसार जारी है गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अभय सिंह, उपनिरीक्षक दूधनाथ चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक विभव सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल रितेश खरवार, महिला कांस्टेबल मांशी यादव और महिला कांस्टेबल हिमान्ती राना शामिल रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों से संबंधित अपराधों में आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी गई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)