Jaunpur: भंडारी रेलवे जंक्शन के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। घटना सोमवार को बताया जा रही है। जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर एक से लखनऊ की ओर जाने वाली सवारी गाड़ी आउटर सिग्नल के पास पहुंची ही थी कि रेल पटरी के किनारे खड़े अधेड़ ने अचानक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानिए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राजेश कुमार (47) के रूप में हुई। आधार कार्ड पर नरगिस गांव, थाना बतिया, सूरत, गुजरात का पता दर्ज था।
मोबाइल फोन से पुलिस को मृतक के अंबेडकर नगर का रहने वाला होने की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से सूरत में रह रहा था, जिसके चलते आधार कार्ड पर गुजरात का पता दर्ज था। जीआरपी ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन अंबेडकर नगर से रवाना हो चुके हैं। पुलिस उनके पहुंचने का इंतजार कर रही है और घटना की आगे की कार्रवाई में जुटी है।
















































