Home UP News Chandauli: खड़ी ट्रक में कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में कंटेनर...

Chandauli: खड़ी ट्रक में कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में कंटेनर के उड़े परखच्चे

Chandauli: जिले में NH-19 पर मंगलवार को RTO कार्यालय के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चंदौली से वाराणसी की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

जानिए क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि कंटेनर चालक चंदौली की ओर से वाराणसी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान आरटीओ कार्यालय के समीप सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चालक को झपकी आने के कारण कंटेनर अनियंत्रित हो गया और उसने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में कंटेनर चालक को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि चालक समय रहते सुरक्षित बच गया और कोई बड़ा जनहानि का हादसा नहीं हुआ।

ALSO READ: UP: कीचड़ और जलभराव से जूझ रहा हलधरमऊ का रास्ता, स्कूल जाते बच्चे फिसलकर हो रहे चोटिल

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और चालक को बाहर निकालने में मदद की। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के खड़े होने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर चालक को झपकी आने की बात सामने आ रही है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)