Jaunpur: जौनपुर में तीन दिन से लापता युवक का मिला शव पुलिस जांच में जुटी

Jaunpur: जौनपुर में तीन दिन से लापता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई, घर से महज 500 मीटर की दूरी पर युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गांव की महिला घास काटने पहुंची महिला की नजर शव पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव उठाने से पहले परिवार ने फोरेंसिक जांच की मांग कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और वो आक्रोशित हो उठे।

जानिए क्या है पूरा मामला?

मामला जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के मुज्जकिपुर गांव का है, जहां दीपक विश्वकर्मा पिछले तीन दिनों से लापता चल रहे थे।उक्त क्षेत्र के एक महिला निरंकारी भवन के पास घास काटने पहुंची थी। इसी दौरान उसकी नजर वहां पड़े युवक के शव पर पड़ी। शव देखते ही महिला घबरा गई और उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही खुटहन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया।

ALSO READ: Azamgarh: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का गर्भपात कराने का आरोप, पति गिरफ्तार

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी, तभी परिवार के लोगों ने शव उठाने से पहले घटनास्थल पर फोरेंसिक जांच कराने की मांग की। परिजन जांच के बाद ही शव उठाने की बात पर अड़ गए। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत कैसे हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)