UP: मिर्जापुर जिले के विभिन्न हिस्सों में पिछले चौबीस घंटों से हो रही बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। लालगंज, हलिया सहित मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेदौली में भारी बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते गांव में कच्चे और जर्जर मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। अब तक करीब 7 से 8 घर गिरकर धराशायी हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है।
बारिश के कारण मिट्टी की दीवारें और मकानों की नींव कमजोर होने से कई घरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। घर गिरने से प्रभावित परिवारों के सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
Also Read: UP: शिवालिक में तेज बारिश से घाड़ की नदियां उफान पर, कई गांवों का संपर्क कटा
बारिश से प्रभावित लाभार्थियों में कुसुम पत्नी मनोज, रंजीत पुत्र लल्लू, अनिल पुत्र रमेश, सरिता पत्नी शीता, मड़ी, हृदयनारायण पुत्र जगरोपण, दीपक पुत्र कमला तथा अर्जुन पुत्र बच्चूलाल शामिल हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो कई और मकान गिर सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान, आर्थिक सहायता और आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)


















































