रायबरेली में उफनाया पानी: एसडीएम सदर की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, नाव से बचाई गई 32 जिंदगियां

रायबरेली: तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम पूरे तिलक मजरे बघेल में मंगलवार की रात अचानक जलभराव ने विकराल रूप धारण कर लिया। जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण गांव के कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लगभग 32 लोग बाढ़ जैसे हालात में फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया और तड़के ही राहत व बचाव कार्य चलाकर सभी प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।

​उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह ने बताया कि पूरे तिलक मजरे बघेल क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर एक सप्ताह पूर्व ही गांव में नाव की तैनाती कर दी थी। इससे ग्रामीणों को आवाजाही और दैनिक जरूरतों के सामान की आपूर्ति में काफी राहत मिल रही थी।

ALSO READ: Ballia: बार्डर बचाऊं या अपना घर? जम्मू कश्मीर में तैनात फौजी का छलका दर्द, बलिया में 40 लाख की चोरी, पुलिस के हाथ खाली

​अचानक बढ़ा जलस्तर, मची अफरा-तफरी

बीती रात ऊपरी इलाकों से आए पानी के कारण गांव में जलस्तर अचानक बहुत तेजी से बढ़ गया। देखते ही देखते पानी लोगों के आंगनों से होता हुआ कमरों तक पहुंच गया। रात के अंधेरे में पानी भरता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और कई परिवार अपने-अपने घरों में कैद होकर रह गए।

Also Read: राम मंदिर पर BJP का बिग प्लान! 40 मिनट बंद कमरे में क्या हुआ? शाह-योगी की सीक्रेट मीटिंग का पूरा सच!

​प्रशासन की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

जलभराव की खबर मिलते ही एसडीएम सदर की अगुवाई में प्रशासनिक टीम और राजस्वकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। पहले से तैनात नाव की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए जलभराव में फंसे सभी 32 लोगों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। राहत शिविर और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए परिवारों को तत्काल खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

​एसडीएम गौतम सिंह ने स्पष्ट किया कि सभी 32 नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। क्षेत्र में राजस्व और अन्य संबंधित विभागीय टीमों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। पानी की निकासी और प्रभावित परिवारों को लगातार राहत सामग्री पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र की स्थिति पर उच्चाधिकारी खुद नजर बनाए हुए हैं।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है