Gonda: गोण्डा में नाबालिग को भगाकर दुराचार का आरोपी गिरफ्तार, घारीघाट तिराहे से पुलिस ने दबोचा

Gonda: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खोड़ारे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने तथा उसके साथ दुराचार के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को घारीघाट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त 2026 को खोड़ारे थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी भतीजी को रवि कुमार पुत्र अशोक कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। शिकायत मिलने के बाद खोड़ारे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और नाबालिग की बरामदगी के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।इसी क्रम में 3 सितंबर 2026 को खोड़ारे पुलिस टीम को आरोपी के घारीघाट तिराहे के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रवि कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम घारीघाट चौथी बनकटवा, थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया।

ALSO READ: Amethi: अमेठी में युवक ने नैया नाला पुल से लगाई छलांग, जामो-जगदीशपुर पुलिस के साथ एसडीआरएफ तलाश में जुटी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना खोड़ारे में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 225/2026 में धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामेश्वर पाण्डेय, हेड कांस्टेबल शैलेष कुमार यादव तथा हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार जारी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)