UP: सड़क न होने से ग्रामीण बेहाल, सैकड़ों लोगों ने तहसील पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

गोंडा: जिले के करनैलगंज क्षेत्र अंतर्गत सकरौरा ग्रामीण स्थित सुरजी पुरवा गांव में आवागमन के लिए पक्की सड़क न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी की अगुवाई में तहसील पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ALSO READ: UP: मुजफ्फरनगर में विवाहिता हत्याकांड में बड़ा फैसला, दोषी पति को फांसी, एक लाख रुपये जुर्माना भी

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सड़क और समुचित रास्ते का अभाव होने के कारण रोजमर्रा के आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं। बरसात के दौरान रास्ते में जलभराव और कीचड़ होने से स्थिति और भी बदतर हो जाती है। स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार बच्चे कीचड़ में गिरकर चोटिल व कपड़े खराब कर लेते हैं।

ALSO READ: Varanasi: प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से था नाराज, गला दबाकर की हत्या, एनकाउंटर में हुआ अरेस्ट

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में किसी मरीज को अस्पताल पहुंचाने में भी काफी कठिनाई होती है। कीचड़ और जलभराव के कारण वाहन गांव तक पहुंचने में असमर्थ रहते हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का निस्तारण कर सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके।वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)