Home UP News UP: ऑटो और डीसीएम की भीषण टक्कर, पांच सवारियां गंभीर, ऑटो के...

UP: ऑटो और डीसीएम की भीषण टक्कर, पांच सवारियां गंभीर, ऑटो के उड़े परखच्चे

UP: पड़ाव क्षेत्र के दांडी चौराहे के पास शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर ऑटो और डीसीएम की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में सवार एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बिहार के औरंगाबाद और दिलदारनगर क्षेत्र के पांच लोग वाराणसी के रविंद्रपुरी और बीएचयू क्षेत्र में चिकित्सक से उपचार कराने के बाद घर लौट रहे थे। उन्हें मुगलसराय स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। इसके लिए सभी लोग लंका स्थित बीएचयू गेट के सामने से ऑटो में सवार हुए थे। पड़ाव से दांडी की ओर जाते समय सामने से आ रही डीसीएम ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Also Read: UP: नौकरी के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

घायलों में रूबी देवी पत्नी नंदू कुमार निवासी बनाई, थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद, अरविंद कुमार और मनोज कुमार गुप्ता पुत्र लोकनाथ गुप्ता, निवासी दिलदारनगर समेत पांच लोग शामिल बताए गए हैं। हादसे में ऑटो चालक को भी चोट लगने की बात सामने आई है।

Also Read: बंटवारे के विवाद में सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, तीन घायल,चार पर मुकदमा दर्ज

घायल रूबी देवी ने बताया कि वह दो दिन पहले अपने पति के इलाज के लिए वाराणसी गई थीं। शुक्रवार को उपचार के बाद पति की छुट्टी हुई थी। इसके बाद वह पति और अन्य लोगों के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए मुगलसराय जा रही थीं। इसी दौरान दांडी चौराहे के पास हादसा हो गया।

वहीं, घायल मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि वह लोग बीएचयू के सामने लंका से ऑटो में सवार हुए थे और दिलदारनगर के फुल्ली गांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ऑटो में चालक समेत करीब छह लोग सवार थे। पुलिस हादसे की जांच कर डीसीएम चालक की तलाश में जुटी है।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं