UP: शिक्षक की गोली मारकर स्कूल के सामने दिनदहाड़े की हत्या, गोलीकांड से मच गया हड़कंप

UP: बिजनौर में प्रॉपर्टी विवाद में शिक्षक की गोली मारकर हमला भरने दिनदहाड़े हत्या कर दी, और घटना को अंजाम देकर बाद में आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया हत्या।

बिजनौर। नजीबाबाद थाना क्षेत्र के सौपुरी गांव में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दिनदहाड़े शिक्षक को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Also Read: आज़म खान को बड़ा झटका! इनकम टैक्स विभाग ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट का 12AB रजिस्ट्रेशन रद्द किया

मृतक की पहचान ग्राम राहतपुर निवासी मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है, जो सौपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे।बताया गया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद नौशाद घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे आरोपी युवक गौरव ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन हायर सेंटर देहरादून ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

Also Read; सुल्तानपुर: अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, दो कुंतल लहन नष्ट

घटना के बाद आरोपी गौरव ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात के पीछे प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है।दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी गौरव से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है बताया जा रहा है कि आरोपी कई दिन से घटना को अंजाम देने की फिराक में था इससे पहले शिक्षक को घटना के बारे में जानकारी होती हमलावर ने वारदात को अंजाम दे दिया शिक्षक की मौत के बाद इलाके में चर्चाओं का माहौल गर्म है और घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया है और पुलिस की जांच पड़ताल जारी है|

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)