UP: भगवान परशुराम की प्रतिमा खंडित होने से ब्राह्मण समाज में आक्रोश, मौके पर पहुंची पुलिस

हाथरस: सदर कोतवाली क्षेत्र के बुर्ज वाला कुआं स्थित ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी की आदमकद प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। प्रतिमा खंडित होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

प्रतिमा खंडित होने की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और इलाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। पुलिस द्वारा लोगों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया जा रहा है।

Also Read: सिकंदराराऊ में सपा की साइकिल यात्रा रोकी, प्रशासन से तीखी नोकझोंक

घटना को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में काफी आक्रोश दिखाई दिया। समाज के लोगों का कहना है कि भगवान परशुराम जी की प्रतिमा को खंडित किया जाना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Also Read: आज़म खान को बड़ा झटका! इनकम टैक्स विभाग ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट का 12AB रजिस्ट्रेशन रद्द किया

वहीं, पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने समेत अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जाएगा।

फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्पष्ट किया है कि जब तक घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे मामले पर नजर बनाए रखेंगे।

बाइट- योगेंद्र शर्मा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)