मिर्जापुर: कला और करतब तो खूब देखा होगा आपने, लेकिन एक बार इन्हें भी देखें, महाशय 180 डिग्री तक गर्दन यूं मोड़ते हुए नजर आ जाते हैं मानों वह हाथ घुमा रहे हो। आपके लिए यह दृश्य रोम-रोम में सिरहन दौड़ा देने के लिए काफी होगा, लेकिन यह इनके लिए आम बात है।
मिर्ज़ापुर, विंध्याचल मंडल के भदोही जिले के यह महाशय किसी अजूबा से कम नहीं हैं। जिनके वीडियो को देख लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों इनके वीडियो को लेकर खूब चर्चा है, भदोही क्षेत्र के रहने वाले 20 वर्षीय युवक अपनी गर्दन को असामान्य तरीके से पीछे की ओर मोड़ता नजर आ रहे हैं।
Also Read: UP: बच्चों के बीच पहुंचे मुरादाबाद DM, कविता पढ़ाकर परखी पढ़ाई, सुधार के दिए निर्देश
वीडियो में युवक की गर्दन लगभग 180 डिग्री तक घूमती हुई दिखाई दे रही है। यह दृश्य देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरानी जता रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। युवक ऐसा कैसे कर पा रहा है और इसके पीछे कोई चिकित्सकीय कारण है या यह किसी अभ्यास का परिणाम है, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसी गतिविधि को देखकर इसे खुद आजमाने की कोशिश करना सुरक्षित नहीं माना जा सकता। फिलहाल यह युवक अपने इस अजूबे को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।


















































