संतकबीरनगर जिले की पुलिस ने महिला के झोले को कटर से काटकर चेन चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की दो शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की चेन, नकदी और वारदात में प्रयुक्त कटर बरामद हुआ है। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि 22 सितंबर 2026 को बिधियानी निवासी सुनीता राय ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दी थी कि 20 सितंबर 2026 को वह गोला बाजार स्थित रजनीश सर्राफ की दुकान से चेन बनवाकर घर जा रही थी। रेलवे क्रासिंग अंडरपास के पास वह ई-रिक्शा पर बैठी। उसी में दो अज्ञात महिलाएं भी बैठ गईं और ब्लेड से पन्नी वाला झोला काटकर सोने की चेन निकाल ली। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले के पर्दाफाश कि लिए कोतवाली पुलिस,एंटी थेफ्ट टीम और सर्विलांस टीम को लगाया गया। सूचना के आधार के एसआई देवब्रत शर्मा और एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी अभिमन्यु सिंह की संयुक्त टीम ने बुधवार को कबीर मठ जाने वाली हाईवे रोड पर स्थित काले गेट के पास से दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें: UP: 131 बार चेन स्नेचिंग कर चुका ‘कालिया’ गिरफ्तार, 500+ CCTV खंगालने के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Advertisement
सोने की दुकान के बाहर करती थीं रेकी, कटर से झोला काटकर करती थीं वारदात
पूछताछ में पकड़ी गई महिला आरोपियों की पहचान अंजली पत्नी शालू सिसोदिया और नगमा पत्नी विक्की सिसोदिया निवासी कड़िया सासी, थाना बोड़ा, जनपद राजगढ़, मध्यप्रदेश के रुप में हुई। दोनो आरोपियों के पास से चेन,500 रुपये नकदी,02 अदद मोबाइल फोन, 02 आधार कार्ड, 01 अदद कटर, 02 पर्स/बटुआ, 01 काला बैग मय कपड़ा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों महिला आरोपियों ने बताया कि कि वे मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला के थाना बोड़ा की रहने वाली हैं । यूपी के गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती क्षेत्र में घूम फिर कर बाजारो में स्थित सोने की दुकान के आस पास जाकर के देखते हैं कि कौन महिला सोने की दुकान में से जेवर खरीद कर लेकर जाती है। उसके पीछे दोनों लग जाती और जिस टेम्पो/ ई-रिक्सा में वह बैठती हैं, उन्ही गाडियों में किसी तरह से प्रयास करके बगल में बैठ जाती है और मौका पाकर गले की चैन या पर्स/झोले में रखे जेवर को ब्लेड से काट कर चोरी कर लेते हैं । दोनों ने 20 सितंबर 2026 को दोपहर के समय गोला बाजार खलीलाबाद के पुल के नीचे स्थित सोने की दुकान के आस पास घूम टहल कर देख रही थी कि कौन महिला सोने की दुकान कुछ लेकर निकल रही है तभी एक महिला सोने की दुकान से हाथ में लिये प्लास्टिक की थैली लेकर निकली और पुल के नीचे रेलवे क्रासिंग के पास खडी ई-रिक्शा गाडी में जाकर बैठ गयी। तब हम दोनों लोग जल्दी-जल्दी आगे जाकर के उस ई-रिक्शे को रूकवाकर उस महिला के पास बगल में सीट पर बैठ गयी और मौका पाकर कटर से उस महिला के झोला थैली को काटकर के पुल के पास ई-रिक्शा से उतर करके भाग गयी थी । उसी में रखा हुआ सोने की चेन और 500 रुपये का एक नोट था, जिसको पुलिस ने बरामद किया गया है। एसपी ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें : जिला केसरी ब्रह्मानंद की हत्या से सहमा गांव, खेत में मिली बुलेट
पर्ची से मिला सुराग और आरोपियों तक पहुंची पुलिस
एंटी थेफ्ट टीम के प्रभारी अभिमन्यु सिंह के मुताबिक सर्राफा की दुकान के आस-पास दोनों आरोपी महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में दिखी। मुखलिसपुर ओवर ब्रिज के दक्षिणी किनारे पर ई-रिक्शा से कूद कर दोनों महिलाएं सूर्या गली से होकर भागी थी। उसी के ईद-गिर्द एक पर्ची मिली। जिसमें पीएनबी राजगढ़ का एक खाता नंबर अंकित था। उसी खाता नंबर की जांच से एक मोबाइल नंबर मिला और वहीं नंबर आरोपी महिलाओं तक पहुंचवाने में मददगार बना। महिला गोरखपुर में अपना ठिकाना बनाई थी और प्रतिदिन 1500 रुपये खर्च कर होटल में ठहरती थी। पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने कुछ अहम जानकारी दी है।



