Etawah में घर पर फायरिंग से हड़कंप, सपा जिला पंचायत सदस्य समेत 7 पर FIR

Etawah: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में घर पर फायरिंग और जान से मारने की धमकी के आरोप से हड़कंप मच गया। मामले में शिवांगी यादव उर्फ अश्वि यादव की तहरीर पर सपा के जिला पंचायत सदस्य सोनू यादव, उनके भाई आशुतोष उर्फ टोनू समेत सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपितों की धमकियों के चलते वह और उसका परिवार भय के माहौल में है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

तहरीर के मुताबिक, 29 सितंबर की रात बाइक सवार तीन लोग उसके घर पहुंचे और कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। महिला का आरोप है कि आशुतोष उर्फ टोनू की ओर से इससे पहले फोन पर भी उसे जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही अपने और परिवार के सदस्यों की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।

ALSO READ: Bijnor: शराबियों ने बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीट कर की हत्या, जंगल में पड़ा मिला शव

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोनू यादव, आशुतोष उर्फ टोनू समेत सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों, फायरिंग के आरोप और कथित धमकियों की जांच कर रही है। फिलहाल मुकदमा दर्ज होने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)