UP: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत

UP: आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

बता दे कि बरदह थाना क्षेत्र के बेला खास गांव निवासी आनंद सिंह (30) पुत्र स्वर्गीय अवधू सिंह रविवार को किसी आवश्यक कार्य से आजमगढ़ गए थे और देर रात वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर सिंघड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आनंद सिंह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। गंभीर चोट के चलते उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

Also Read: कफ सिरप कांड: शुभम जायसवाल के घर ED ने चस्पा किया नोटिस, धनंजय सिंह से नज़दीकियों के बाद अंडरवर्ल्ड में आलोक की पैठ गहरी

हादसे की जानकारी मिलते ही गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

ALSO READ: UP: गोण्डा में चार मोबाइल और बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक फोन बरामद

परिजनों के अनुसार आनंद सिंह पानी सप्लाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अंजली सिंह समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आनंद सिंह अपने पीछे पत्नी और करीब एक वर्ष की मासूम बच्ची छोड़ गए हैं। पिता की अचानक मौत से मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे ने परिवार के सामने आर्थिक और भावनात्मक संकट खड़ा कर दिया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)