UP: गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर चुनावी हलचल तेज, BJP से ध्रुव त्रिपाठी तो निर्दलीय अजय सिंह ने भरा पर्चा

UP: गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उन्होंने शिक्षकों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।

शिक्षकों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा

ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों को समय-समय पर विभिन्न तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शिक्षक हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को सरकार के संज्ञान में लाकर उनके निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

Also Read: Hathras: UGC के विरोध में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने रोका काफिला तो सड़क पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी

शिक्षक हित को बताया अपनी पहली प्राथमिकता

मीडियाकर्मियों से बातचीत में भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि शिक्षकों की मांगों और समस्याओं को मजबूती के साथ सरकार के सामने रखा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव में जीत मिलने के बाद शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। उनका कहना है कि शिक्षकों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

निर्दलीय प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने भी दाखिल किया नामांकन

वहीं, शिक्षक नेता अजय कुमार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से शिक्षकों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष और उनके समाधान के लिए प्रयास करते आ रहे हैं। उन्होंने शिक्षक समुदाय से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की।

ALSO READ: Banda: लंबित मांगों को लेकर बांदा में लेखपालों का आंदोलन, 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

मौका मिला तो शिक्षक हित में करेंगे काम: अजय सिंह

अजय कुमार सिंह ने कहा कि यदि शिक्षकों ने उन्हें चुनाव में प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया तो उनकी पहली प्राथमिकता शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दे होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना उनका उद्देश्य रहेगा। इस तरह नामांकन के साथ ही गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होता नजर आ रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)