बिजनौर: तंत्र-मंत्र के नाम पर 70 लाख की ठगी! बेटे की जान का डर दिखाकर मकान, जेवर और लोन तक हड़प लिया

बिजनौर: जनपद में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पंडितों के एक गिरोह ने बीमार युवक और उसके परिवार को तंत्र विद्या के जरिए इलाज और समस्या दूर करने का झांसा देकर करीब 70 लाख रुपये ठग लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तंत्र विद्या करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, संदीप कुमार पुत्र स्व. प्रेम सिंह निवासी ग्राम नंगला नैंसी, जनपद बिजनौर द्वारा 1 अक्टूबर को थाना धामपुर पर तहरीर दी गई कि उसके पुत्र यक्ष की तबीयत खराब रहने पर उसके परिचित मोनू चौधरी द्वारा एक कथित पहाड़ी पंडित से मिलवाया गया। पंडित द्वारा झाड़-फूंक एवं पूजा के नाम पर उसके परिवार को दारागंज, हरिद्वार एवं श्यामपुर कांगड़ी स्थित काली माता मंदिर आदि स्थानों पर ले जाकर भय एवं अंधविश्वास का वातावरण बनाया गया।

Also Read: गोण्डा: सरकारी नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले दो गिरफ्तार

आरोप है कि वादी से मकान बिक्री के ₹38 लाख, पत्नी के जेवरात के ₹14 लाख, नौकरी पर ₹13 लाख का ऋण व पूजा सामग्री के नाम पर लगभग ₹5 लाख, कुल करीब ₹70 लाख हड़प लिए गए। साथ ही ₹10 के स्टाम्प पर किसी को जानकारी देने पर काली माता के प्रकोप से मृत्यु होने की धमकी संबंधी लेख लिखवाया गया था। तहरीर के आधार पर थाना धामपुर पर।मोनू चौधरी पहाडी पंडित के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था और यश चौधरी पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी गजुपुरा थाना धामपुर जनपद बिजनौर 2. कोमल सिंह पुत्र भगवत राम शर्मा निवासी साकेत विहार कालोनी कस्बा व थाना धामपुर जनपद बिजनौर के नाम प्रकाश में आये थे।

आज पुलिस ने ठग गिरोह पर्दाफाश करते हुए अभियुक्त पहाड़ी पंडित उर्फ संजय, मोनू, यश चौधरी, कोमल सिंह को घटना में प्रयुक्त डिजायर कार 1 लाख 4 हजार रुपये की नकदी सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि संदीप कुमार के पुत्र यक्ष की तबीयत खराब रहने के कारण उसके परिचित/अभियुक्त मोनू चौधरी ने उसे एक कथित पहाड़ी पंडित से मिलवाया।

Also Read: UP: APK फाइल डाउनलोड कराकर 5.23 लाख की साइबर ठगी, गैंग का सरगना गिरफ्तार

नियोजित योजना के तहत यक्ष की जान को खतरा बताकर संदीप व उसके परिवार को गंगा तट पर पूजा एवं झाड़-फूंक कराने के नाम पर दारागंज, हरिद्वार एवं श्यामपुर कांगड़ी स्थित काली माता मंदिर आदि स्थानों पर ले जाया गया व भय एवं अंधविश्वास का वातावरण बनाया गया।इसी दौरान संदीप कुमार का धामपुर स्थित मकान ₹38 लाख में बिकवाने, उसकी पत्नी के 13 तोले सोने एवं 500 ग्राम चांदी के आभूषण लगभग ₹14 लाख में बिकवाने व उसकी नौकरी पर ₹13 लाख का ऋण निकलवाने सहित 70 लाख की ठगी की।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)