खत्म हो गया IAS-IPS के लिए बार-बार यूपीएससी एग्जाम वाला नियम,नए नियम 2026 से लागू

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अब सर्विस में रहते हुए बार-बार सिविल सेवा परीक्षा देने का मौका बंद कर दिया है। अब एक बार IAS, IPS या IFS बन गए तो बार-बार यूपीएससी का एग्जाम नहीं दे पाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर सीएसई 2026 का नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

प्रतिबंध का नियम क्या है?

यूपीएससी के नए नियम के अनुसार, सिविल सर्विस ज्वॉइन करने वाले उम्मीदवारों को सिर्फ एक अटेंप्ट मिलेगा। वे तीसरी बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं कर सकते।

Also read:अखिलेश यादव बड़ा दांव खेल सकते है, SIR पर ममता जैसी रणनीति, सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी सपा

ये बदलाव यूपीएससी 2026 में पहली बार दिखेंगे

सिविल सर्विस एग्जाम-2026 में अगर ग्रुप-ए या फिर आईपीएस मिलती है, तो उम्मीदवार को सिर्फ एक बार यानी सीएसई-2027 में रैंक सुधारने का मौका मिलेगा। मौका तभी मिलेगा जब उम्मीदवार को ट्रेनिंग जॉइन न करने की वन टाइम एक्जेम्शन (एक बार की छूट) मिले। छूट फाउंडेशन कोर्स तक सीमित होगी। यदि उम्मीदवार न ट्रेनिंग जॉइन करता है, और न छूट लेता है, तो सीएसई-2026 और सीएसई-2027 दोनों के आधार पर मिली सेवा अपने आप रद्द हो जाएगी। सीएसई 2026 से चयनित उम्मीदवार सीएसई 2027 देना चाहते हैं, तो अनुमति जरूरी होगी। सीएसई 2028 या उसके बाद परीक्षा देने के लिए इस्तीफा अनिवार्य होगा।

हर साल 10 लाख से ज्यादा एस्पिरेंट्स परीक्षा देते हैं

2025 में करीब 10 लाख से ज्यादा एस्पिरेंट्स ने एप्लिकेशन भरा था। जिनमें से 14,161 एस्पिरेंट्स प्रीलिम्स पास कर मेन्स तक पहुंचे। 2,736 को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि 979 पदों के लिए फाइनल सिलेक्शन हुआ। इससे पहले 2024 मे लगभग 13 लाख से ज्यादा आवेदन आए और करीब 5.8 लाख प्रीलिम्स में शामिल हुए। 1,009 पदों पर सिलेक्शन हुआ। इसी तरह 2023 में करीब 13 लाख एप्लिकेशन आए और 1016 पदों पर फाइनल सिलेक्शन हुआ।

यूपीएससी भर्ती के फॉर्म 24 फरवरी तक भरें

यूपीएससी सीएसई 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न सिविल सेवाओं में करीब 933 खाली पदों को भरा जाएगा। इनमें 33 वैकेंसी बेंचमार्क दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

INPUT-ANANYA MISHRA

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)