सहारनपुर : सहारनपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा, सजे-धजे आकर्षक मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं!शोभायात्रा का शुभारंभ दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी से हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जनमंच सभागार पहुंची।
Also Read : चूल्हे की ‘चिंगारी’ बनी काल, छप्पर में सो रहे 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत
इस दौरान रास्ते भर जगह-जगह पंडाल लगाकर श्रद्धालुओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पूर्वांचल के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब से भी बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान खानपुर विधायक उमेश शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा बेहद भव्य और दिव्य रही। उन्होंने सभी आयोजकों और प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज अब भगवान परशुराम के प्रति अधिक जागरूक हो रहा है और हर वर्ष इस आयोजन को और बड़े स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्व समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह पंडाल लगाकर जिस तरह से शोभायात्रा का स्वागत किया गया, वह अतुलनीय और प्रेरणादायक है। विधायक ने विशेष रूप से इमरान मसूद द्वारा लगाए गए पंडाल का जिक्र करते हुए कहा कि यह आयोजन सर्वधर्म और सर्वसमाज की एकता का संदेश देता है। उन्होंने मरगेंद्र त्रिपाठी सहित दूर-दराज से आए सभी लोगों का भी आभार व्यक्त किया। इमरान मसूद से मुलाकात पर उमेश शर्मा ने कहा कि वह उनके पुराने मित्र हैं और सहारनपुर प्रवास के दौरान उन्होंने उनके घर जाकर नाश्ता किया। इस मुलाकात को उन्होंने पूरी तरह व्यक्तिगत बताते हुए किसी भी राजनीतिक कारण से इनकार किया।
वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का डर भी एक बड़ा कारण हो सकता है। उनका मानना है कि हाल ही में हुई कार्रवाईयों के चलते कुछ नेताओं में भय का माहौल बना है, जिसका असर राजनीतिक निर्णयों पर पड़ रहा है।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे कार्यक्रम में सर्वसमाज की भागीदारी और सौहार्द का संदेश साफ नजर आया।
Also Read : चूल्हे की ‘चिंगारी’ बनी काल, छप्पर में सो रहे 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत











































