गोरखपुर, 21 जून 2026। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) गोरखपुर हवाई अड्डे ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। सुबह 8 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में हवाई अड्डे के अधिकारी, कर्मचारी, एयरलाइंस प्रतिनिधि और अन्य हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योगाचार्य विनय चौधरी के निर्देशन में हुआ योग सत्र
योगाचार्य श्री विनय चौधरी एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योगाचार्य ने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग को नियमित रूप से जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।
निदेशक संजय कुमार का संदेश
गोरखपुर हवाई अड्डे के निदेशक श्री संजय कुमार ने कहा, “योग भारत की प्राचीन संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो व्यक्ति को स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन दृष्टि प्रदान करता है।”
Also Read : लखनऊ रेजिडेंसी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक संग सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग
विजय कौशल की भूमिका
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विजय कौशल, प्रभारी (प्रचालन) ने महती भूमिका निभाई। उनके कुशल समन्वय और मार्गदर्शन में पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हुई।
स्वास्थ्यवर्धक आहार का वितरण
योग कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों और यात्रियों को स्वास्थ्यवर्धक आहार के रूप में स्प्राउट्स (अंकुरित अनाज) और पौष्टिक सत्तू पेय वितरित किया गया। इस पहल को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और इसे स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक अच्छी पहल बताया।
योग को अपनाने का संकल्प
प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न आयामों का अनुभव करते हुए स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के लिए योग को आवश्यक बताया। सभी ने नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भावना को साकार करने और “स्वस्थ भारत” के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास था। गोरखपुर हवाई अड्डे पर योग दिवस का यह आयोजन योग को जन-जन तक पहुंचाने का सुंदर उदाहरण साबित हुआ।














































