बंगाल जीत के बाद BJP का पूरा फोकस यूपी पर, मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी

लखनऊ । पश्चिम बंगाल चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी अब संगठन और सरकार दोनों मोर्चों पर बड़े बदलाव करने की रणनीति बना रही है।

मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज

सूत्रों के अनुसार, 10 मई से पहले यूपी कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। इस विस्तार में युवा चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी। कई उम्रदराज मंत्रियों की छुट्टी भी तय मानी जा रही है। जातीय समीकरणों को साधने के लिए नए चेहरों को शामिल किया जाएगा।

संगठन में भी होगा बड़ा बदलाव

15 मई तक भाजपा संगठन में बड़े फेरबदल की संभावना है। लखनऊ और दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नेतृत्व के बीच कई दौर की चर्चा हो चुकी है।

Also Read : अखिलेश यादव का BJP और चुनाव आयोग पर तीखा हमला, बोले- “चुनाव लूट लिए गए, लोकतंत्र खत्म करने की साजिश”

चुनावी रणनीति पर जोर

भाजपा इस बदलाव को 2027 के चुनावी रणनीति का हिस्सा मान रही है। अप्रैल महीने भर चली विभिन्न स्तर की बैठकों के बाद अब फैसले लेने का समय आ गया है। 10 से 15 मई के बीच पार्टी दो बड़े फैसले ले सकती है — एक मंत्रिमंडल विस्तार और दूसरा संगठनात्मक बदलाव।

नेताओं से फीडबैक लेकर तैयार किया गया खाका

पार्टी ने विभिन्न जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया है। उसी के आधार पर नया खाका तैयार किया गया है। भाजपा का लक्ष्य है कि मंत्रिमंडल और संगठन दोनों को और अधिक आक्रामक और युवा बनाया जाए।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)