लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP की “मल्टी लेयर माफिया गिरी” का खुलासा करते हुए कहा कि BJP के 10 लेयर वाले नेटवर्क में मीडिया हाउस भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंडरकवर अधिकारी और प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।
चुनाव आयोग पर सवाल
अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आयोग “कुंभकरण से भी ज्यादा सोया हुआ” है। सैकड़ों सबूत और नोटिस दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आयोग पर BJP के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया।
अयोध्या हार और मिल्कीपुर जीत पर उठाए सवाल
अखिलेश ने अयोध्या की हार को लेकर कहा कि BJP ने “अयोध्या जिताओ, केस खत्म” का फॉर्मूला अपनाया। उन्होंने मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा की जीत के लिए प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया।
Also Read : ‘हर फ़रेबी फ़तह की…’, बंगाल चुनाव के नतीजों पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
पुलिस और अफसरों पर आरोप
सपा अध्यक्ष ने कहा कि पोलिंग बूथ से सपा कार्यकर्ताओं को जबरन निकाला गया और फोर्स ने लाठीचार्ज किया। उन्होंने कन्नौज में दो सीटें हारने पर भी सवाल उठाए और कहा कि BJP चुनाव मैनेज करती है।
ED-CBI को बताया BJP का सहयोगी
अखिलेश यादव ने ED और CBI को BJP का सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि BJP “10 नंबरी मॉडल” अपना रही है और कुंदरकी समेत कई सीटों पर वोट लूटे गए।
बंगाल हिंसा पर प्रतिक्रिया
बंगाल में हुई हिंसा की निंदा करते हुए अखिलेश ने कहा कि दुनिया को BJP क्या दिखा रही है। उन्होंने ममता बनर्जी के इस्तीफे पर कहा कि अगर चुनाव लूट लिया गया तो इस्तीफा क्यों दें?
INDIA गठबंधन का भरोसा
अखिलेश यादव ने कहा कि INDIA गठबंधन बना रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को “करो या मरो” के नारे के साथ डटे रहने के लिए धन्यवाद दिया।
ओम प्रकाश राजभर पर निशाना
अखिलेश ने ओम प्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा और IPAC से फंडिंग के चलते डील खत्म होने का जिक्र किया।
अखिलेश यादव के इन तीखे हमलों के बाद यूपी की राजनीति गरमा गई है। उनका यह बयान आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सपा की आक्रामक रणनीति का संकेत देता है।










































