समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर-जापान दौरे को लेकर निशाना साधा है. सपा अध्यक्ष ने सीएम योगी के विदेश दौरे का जिक्र करते हुए केंद्र के साथ उनके रिश्तों को लेकर तंज कसा और कहा कि अगर वो क्योटो भी होकर आ जाते तो अच्छा रहता है लेकिन विदेश की धरती पर भी मतभेद दिखाना कोई बीजेपी वालों से सीखे।
अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट में क्या लिखा-टोक्यो जानेवाले अगर चाहते तो बुलेट ट्रेन पकड़कर क्योटो भी हो आते, और ‘प्रधान इच्छा’ की पूर्ति के लिए थोड़ा अनुभव ले आते लेकिन इस तरह कन्नी काटकर आना अच्छी बात नहीं। देश के अंदर का दुराव विदेश की धरती पर जाकर भी निभाना कोई भाजपाइयों से सीखे। उधर जर्मनी जाकर भी कोई विद्वेषवश वहाँ का ‘साइकिल हाईवे’ देखने नहीं गया और न ही भारत में नव धनाढ्य की निशानी बन रही मर्सिडीज़ का म्यूजियम देखने, कोई बता रहा था कि किसी ने उनसे ये कह दिया कि कार देखने की अनुमति तो होगी पर बैठने के लिए ‘सीट’ नहीं मिलेगी।
बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अक्सर अपने व्यंग्यात्मक लहजे और अलग अंदाज निशाना साधने के लिए जाने जाते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब वाराणसी से चुनाव लड़ा था तो इस क्योटो बनाने का वादा किया था. सपा मुखिया ने इसी वादे को लेकर सीएम योगी पर तंज कसा है. अखिलेश यादव का दावा है कि केंद्र से दूरी की वजह से ही वाराणसी में मेट्रो नहीं आ पा रही है।
INPUT-ANANYA MISHRA
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.













































