अमेठी पुलिस का बड़ा खुलासा, 12 टन सरिया से लदी डीसीएम बरामद, चालक और मालिक गिरफ्तार

अमेठी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इन्हौना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरिया चोरी और गबन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी/गबन की 12.13 मीट्रिक टन सरिया से लदी डीसीएम भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना इन्हौना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में डीसीएम चालक धीरज सिंह निवासी रायबरेली तथा वाहन मालिक सुरेन्द्र कुमार निवासी शिवरतनगंज शामिल हैं। पूछताछ में चालक ने बताया कि 5 मई 2026 को बिहार के पटना स्थित दीना आयरन एंड स्टील लिमिटेड से 12.13 मीट्रिक टन सरिया उन्नाव डिलीवरी के लिए लोड कराया गया था। आरोप है कि वाहन मालिक ने सरिया को गंतव्य तक न पहुंचाकर बेचने की योजना बनाई थी।

Also Read : ‘6 नए मंत्रियों की एंट्री, दो मंत्रियों का बढ़ा कद…’, यूपी में योगी कैबिनेट विस्तार

पुलिस ने बताया कि सरिया को रायबरेली जिले के महराजगंज क्षेत्र में उतारा जा रहा था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक सिंह, उपनिरीक्षक छविनाथ यादव, उपनिरीक्षक अनिल कुमार द्विवेदी समेत पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)