बहराइच : शौकत अली का विवादित बयान, महाराजा सुहेलदेव को बताया काल्पनिक पात्र

बहराइच, 13 जून 2026। AIMIM के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने महाराजा सुहेलदेव को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव को काल्पनिक पात्र बताते हुए कहा कि उनके राजा होने के कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं हैं। यह बयान असदुद्दीन ओवैसी के बहराइच कार्यक्रम की तैयारियों के बीच आया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं।

शौकत अली का बड़ा दावा

शौकत अली ने कहा कि सुहेलदेव के राजा होने का कोई ठोस ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा, “अगर वे राजा थे तो उनका महल, किला और अन्य प्रमाण कहां हैं?” AIMIM नेता ने सुहेलदेव को ऐतिहासिक शासक के रूप में स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

विवाद बढ़ने की आशंका

शौकत अली का यह बयान बहराइच और पूरे पूर्वांचल में संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि महाराजा सुहेलदेव को स्थानीय राजभर समुदाय और कई अन्य पिछड़ी जातियों का गौरवशाली प्रतीक माना जाता है। उनके इस बयान से सामाजिक और राजनीतिक विवाद गहराने की आशंका जताई जा रही है।

Also Read – UP: अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी मामले में CM योगी सख्त, FIR के दिए निर्देश

ओवैसी कार्यक्रम के बीच विवादास्पद टिप्पणी

यह बयान ऐसे समय में आया है जब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बहराइच दौरे की तैयारियां चल रही हैं। शौकत अली के बयान ने न केवल ओवैसी के कार्यक्रम को प्रभावित किया है बल्कि विपक्षी दलों और स्थानीय राजभर नेताओं में भी नाराजगी पैदा कर दी है।

राजनीतिक हलचल तेज

राजनीतिक गलियारों में शौकत अली के बयान की काफी चर्चा हो रही है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर समेत कई नेताओं ने पहले ही ऐसी टिप्पणियों पर नाराजगी जताई थी। इस नए बयान से विवाद और तीखा होने की संभावना है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)