Friday, October 16, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Breaking Tube
Advertisement
  • UP News
  • All State
    • Bihar/Jharkhand
    • CG News
    • Haryana
    • Madhya Pradesh
    • Punjab
    • Rajasthan
    • Uk news
    • UP News
    • West Bengal
  • Politics
  • Government
  • Crime
  • International
  • Education
  • Sports
  • Fact Check
Home Trending Topic ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट बैन, फाउंडर अभिजीत दिपके भड़के
  • Trending Topic

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट बैन, फाउंडर अभिजीत दिपके भड़के

By
Pratibha Srivastava
-
21/05/2026
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है। बैन किए जाने के बाद राजनीतिक और डिजिटल बहस तेज हो गई है। यह पेज एक कथित टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद के बाद चर्चा में आया था और तेजी से बड़ी संख्या में फॉलोअर्स जुटाने में सफल रहा।

    वायरल बयान के बाद शुरू हुआ विवाद

    पूरा मामला उस समय शुरू हुआ जब मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत ने एक सुनवाई के दौरान युवाओं और रोजगार को लेकर टिप्पणी की थी। सुनवाई के दौरान उन्होंने कथित रूप से कहा था कि कुछ युवा ‘कॉकरोच की तरह’ होते हैं, लॉ, मीडिया और आरटीआई एक्टिविज्म कर सिस्टम में घुस जाते हैं। इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और कई यूजर्स ने इसे युवाओं के प्रति आपत्तिजनक बताया।

    ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत

    इसी नाराजगी के माहौल में सोशल मीडिया पहल के तौर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत हुई। देखते ही देखते यह पेज वायरल हो गया और लाखों लोग इससे जुड़ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पेज ने फॉलोअर्स के मामले में कई बड़े राजनीतिक दलों को भी पीछे छोड़ दिया था। इंस्टाग्राम पर भी इसके बड़े पैमाने पर 13.2 फॉलोअर्स हो गए।

    Also Read: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके का क्या है केजरीवाल कनेक्शन?

    X अकाउंट भारत में ब्लॉक, इंस्टाग्राम पेज अभी सक्रिय

    गुरुवार को अचानक इस पेज का X अकाउंट भारत में दिखाई देना बंद हो गया। इसके बाद दावा किया गया कि अकाउंट को भारत में बैन किया गया है। हालांकि इंस्टाग्राम पेज अभी भी सक्रिय बताया जा रहा है।

    फाउंडर अभिजीत दिपके का आरोप

    पेज के फाउंडर अभिजीत दिपके ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि पहले अकाउंट को हैक करने की कोशिश हुई और जब वह सफल नहीं हुई तो उसे बैन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह कदम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है और उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस मुद्दे पर सवाल उठाएं।

    सरकार और लोकतंत्र पर उठाए सवाल

    दिपके ने आरोप लगाया कि पेज को बिना किसी स्पष्ट कारण के हटाया गया है, जबकि वे केवल जवाबदेही की मांग कर रहे थे। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर सवाल उठाने वाला कदम बताया और युवाओं से समर्थन की अपील की।

    Also Read: क्यों सुर्खियों में है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और कौन हैं इसके संस्थापक अभिजीत दीपके?

    विवाद के केंद्र में टिप्पणी और सफाई

    जिस बयान को लेकर पूरा विवाद शुरू हुआ था, उसमें कथित रूप से युवाओं की तुलना “कॉकरोच” से की गई थी। बाद में यह मामला तूल पकड़ने पर सफाई भी दी गई कि टिप्पणी का संदर्भ फर्जी डिग्रीधारकों और गलत गतिविधियों से जुड़ा था, न कि सभी युवाओं से।

    सोशल मीडिया पर बहस जारी

    इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की सीमा, व्यंग्य और प्लेटफॉर्म मॉडरेशन को लेकर नई बहस छेड़ दी है। समर्थक इसे सेंसरशिप बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे आवश्यक कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं।

    (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

    CII Infrastructure AD
    • TAGS
    • Cockroach Janata Party
    • Cockroach Janata Party X Account Ban
    • अभिजीत दिपके
    • कॉकरोच जनता पार्टी
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous article‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके का क्या है केजरीवाल कनेक्शन?
      Next articleUP: व्यवसायी के घर के बाहर रात में मंडराए अज्ञात युवक, फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी से बढ़ी चिंता, पुलिस जांच में जुटी
      Pratibha Srivastava
      Pratibha Srivastava

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      2027 का विस चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने की निर्णायक लड़ाई : श्यामलाल पाल

      संतकबीरनगर में सात सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, PWD ने गठित की जांच समिति

      UP: गड्ढों में तब्दील सड़क से 50 गांवों के ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ जाती है मुश्किल

      Search

      पश्चिम बंगाल में सियासी हलचल, महिला तृणमूल अध्यक्ष सबीना यास्मीन ने...

      Editor
      कलकत्ता पश्चिम बंगाल में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. ममता बनर्जी के दुश्मन गुट ऋतब्रत बनर्जी ग्रुप को पहला झटका लगा है. महिला...

      CJI सूर्यकांत के मुहावरे से बनी MJP, 72 घंटे में 3...

      शाह का राहुल पर हमला, बोले- 2029 में हार के लिए...

      INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के बीच उद्धव ठाकरे को झटका, शिवसेना...

      शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘कांग्रेस शिवजी...

      Recent Posts

      • चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों की होगी मौज, भारत-वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक टी20 मुकाबला
      • राम वन गमन मार्ग निर्माण में लापरवाही, ठेकेदार फर्म एक साल के लिए डिबार
      • जैसलमेर के सम धोरों पर सूर्यास्त बाद सफारी पर रोक, डीएनपी क्षेत्र तक सीमित नियम
      • नवजोत कौर सिद्धू को पंजाब प्रभारी पद से हटाया, सुखमंदिरपाल ग्रेवाल को मिली कमान
      • चंडीगढ़ से शारजाह-अबू धाबी की फ्लाइटें 3 साल बाद शुरू, बुकिंग चालू
      • पंजाब CM की फ्रांस यात्रा रोकने पर हाईकोर्ट में सुनवाई, केंद्र के फैसले को चुनौती
      • झोटा हत्याकांड: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, CM-DGP के इस्तीफे समेत 5 मांगें रखीं
      • मैक्लुस्कीगंज के हेसालौंग में 22 अक्टूबर को लगेगा ऐतिहासिक भूत मेला, तैयारियां तेज

      Weather

      October 2026
      M T W T F S S
       1234
      567891011
      12131415161718
      19202122232425
      262728293031  
      « Sep    

      EDITOR PICKS

      चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों की होगी मौज, भारत-वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक...

      राम वन गमन मार्ग निर्माण में लापरवाही, ठेकेदार फर्म एक साल...

      जैसलमेर के सम धोरों पर सूर्यास्त बाद सफारी पर रोक, डीएनपी...

      POPULAR POSTS

      सीएम योगी ने दिया आजम खां को एक और झटका, जौहर...

      मायावती ने काटा टिकट तो माफिया को बढ़ाने आगे आई ओवैसी...

      सरकारी कब्जे से मुक्त होंगे हिंदुओं के मंदिर!, सभी धार्मिक स्थलों...

      POPULAR CATEGORY

      • UP News19703
      • Politics6178
      • Government5500
      • Police & Forces5390
      • Crime5223
      • Entertainment3165
      • Social1813
      • Trending Topic1607
      ABOUT US
      FOLLOW US
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy policy
      • Terms & Condition
      • Affiliate Disclousre
      © All rights reserved