मथुरा : धर्मनगरी मथुरा में सोमवार को गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग को लेकर साधु-संतों, गौ सेवकों और हिंदूवादी संगठनों ने अनोखा प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर-तख्तियां और गोद में बछड़े लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान गौ माता के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा परिसर गूंज उठा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा की आधारशिला है, इसलिए उसे राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना चाहिए। उनका कहना था कि लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। गौ रक्षकों ने एसडीएम गोवर्धन सुरेंद्र सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गाय को तत्काल राष्ट्रमाता घोषित करने, देशभर में गौ हत्या पर सख्त केंद्रीय कानून बनाने, गौचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने और सरकारी गौशालाओं में चारे व चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने की मांग की गई।
Also Read : चूल्हे की ‘चिंगारी’ बनी काल, छप्पर में सो रहे 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत
दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन
संतों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार दिया जाएगा और दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनका ज्ञापन शासन तक पहुंचाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए










































