बाल-बाल बचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक! एयरपोर्ट पर विमान का इंजन फेल

UP: उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी विमान में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आने से मुरादाबाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। रनवे पर खड़े विमान का एक इंजन अचानक बंद हो गया और उसमें से धुआं निकलने लगा। उस समय प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विमान में मौजूद थे। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और एयरपोर्ट प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए।

उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया

स्थिति को देखते हुए विमान को तुरंत रनवे पर रोक दिया गया और उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर विमान की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, खराबी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि सभी यात्री और अधिकारी पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा स्थिति नियंत्रण में है।

Also Read: लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, कौशांबी जा रहे थे – सुरक्षित वापस लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया

एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा और सतर्कता

घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया। तकनीकी विशेषज्ञ विमान के इंजन में आई खराबी की विस्तृत जांच कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

इससे पहले भी आ चुकी है तकनीकी दिक्कत

इससे पहले 9 मार्च को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी तकनीकी खराबी का मामला सामने आया था। उस समय कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट उड़ान भरने से पहले ही खराबी का शिकार हो गई थी। फ्लाइट में प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे। तकनीकी जांच और मरम्मत के बाद करीब एक घंटे की देरी से विमान को रवाना किया गया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)