स्पोर्ट्स: इन दिनों चल रहे यूरो कप में इटली ने इंग्लैंड को उसके ही घर में पछाड़ कर यूरो कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस मुकाबले में इटली ने इंग्लैंड को पेनल्टी शूट आउट में 3-2 से हरा दिया. फुल टाइम तक स्काेर 1-1 से बराबर था. इंग्लैंड ने 55 साल से कोई खिताब नहीं जीता है. इंग्लिश कप्तान हैरी केन का इस ट्रॉफी को जीतने का बचपन से ही सपना था, मगर पेनल्टी शूट आउट में हारने के बाद उनकी पत्नी कैटी केन खुद के आंसू नहीं रोक पाई. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत से वायरल रही है.




हैरी केन के हारने के बाद उनकी पत्नी स्टेडियम में फूट फूटकर रोने लगी थी. केन ने उन्हें संभाला और उन्हें गले भी लगाया. इंग्लैंड की हार से टूट चुकी पत्नी को केन ने गले लगाकर संभाला. फाइनल से एक दिन पहले ही हैरी केन की पत्नी कैट केन ने लिखा था कि आप कहते थे आप एक दिन इंग्लैंड के कप्तान बनोगे. आपने हमेशा कहा था कि आप फाइनल खेलने के लिए यूरो में जा रहे थे. कैट और हैरी दोनों बचपन के दोस्त थे. दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे.
Also Read: Vitality Blast: अपनी बल्लेबाजी व गेंदबाजी से काइल जेमिसन ने मचाया धमाल, फिर भी हारी टीम
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )











































