गोरखपुर:एएनएमटीसी में चतुर्थ बैच की प्रशिक्षु एएनएम के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में शुक्रवार को चतुर्थ बैच की प्रशिक्षु एएनएम के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच अच्छा काम करने वाली एएनएम को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर पहुंचे सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि स्वास्थ्य तंत्र का सबसे महत्वपूर्ण तत्व सेवा ही है। प्रशिक्षण लेने के बाद जब क्षेत्र में काम करने जाएं तो गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के लिए सदैव तत्पर रहें।

Also read:मणिपुर में नए डिप्टी सीएम नियुक्ति के विरोध में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों को बैरक में धकेलने की कोशिश की, टायर जलाए, पत्थरबाजी गई

सीएमओ डॉ झा ने केन्द्र की प्रधानाचार्य कंचन त्रिपाठी सहित सभी प्रशिक्षुओं और अध्यापकों को शुभकामना दी और कहा कि भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि एएनएम स्वास्थ्य सेवाओं की नींव होती हैं। नींव जितनी मजबूत होगी, इमारत भी उतनी ही बुलंद बनेगी। एएनएम जैसी अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं के प्रयासों से प्रदेश में जच्चा-बच्चा मृत्यु दर में कमी आई है। इसे और भी कम करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम को संयुक्त निदेशक डॉ बीएम राव, कीटविज्ञानी डॉ वीके श्रीवास्तव और डॉ राजेश सहित उपस्थित कई प्रमुख लोगों ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर सांस्कृति कार्यक्रम में झांसी की रानी की भूमिका निभाने वाली प्रशिक्षु एएनएम आराधना दूबे को पुरस्कृत भी किया गया।

INPUT-ANANYA MISHRA

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)