बिजनौर में खेत में घात लगाए बैठा था तेंदुआ, किसान पर किया अचानक हमला, चेहरा बुरी तरह जख्मी

बिजनौर: रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव देवानंदपुर गढ़ी निवासी परमजीत सिंह (45) वर्षीय अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे तेंदुआ (गुलदार) ने किसान परमजीत सिंह पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुआ के हमले से किसान के चेहरे पर गंभीर चोट आ गई जिसमें किसान बुरी तरह घायल हो गया। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे हैं लोग किसान परमजीत सिंह की तरफ दौड़े और शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ भाग गया।

सरदार गुरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी अफजलगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद किसान परमजीत सिंह की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से पिंजरा लगाकर तेंदुआ को पकड़ने की मांग की है।

Also Read: UP: घर में अकेली थी 15 वर्षीय किशोरी, आरोपी ने किया दुष्कर्म, महीनों बाद मां के सवाल से खुला राज

वन विभाग की टीम ने कार्रवाई का भरोसा दिया है और वन विभाग की टीम ने किसानों से खेतों में काम करने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है और वन विभाग की टीम पिंजरा लगाकर तेंदुआ को पकड़ने में जुटी हुई है, जनपद बिजनौर में इन दोनों तेंदुआ का आतंक लगातार जारी है और गुलदार दो दर्जन से भी अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है और कई लोगों को घायल कर चुका है।

हालांकि वन विभाग की टीम ने भी कार्रवाई करते हुए कई गुलदार पिंजरे में कैद कर लिए हैं। ऐसे में लोग अपने खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं और टोली बाना कर ही खेतों पर जाते हुए नजर आ रहे हैं फिलहाल वन विभाग की टीम गुलदार की तलाश में जुटी हुई है।

बाइई-डॉ मोहित कुमार सरकारी अस्पताल अफजलगढ़

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)