सोनभद्र में दर्दनाक हादसा, घर के बाहर खेल रहा 7 वर्षीय मासूम ट्रक की चपेट में आया, मौके पर मौत परिवार में शोक की लहर

सोनभद्र: दुद्धी स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम की जान चली गई। घर के बाहर खेल रहा बच्चा बैक किए जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम पसरा है।

Also Read: सुल्तानपुर: यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और जातिगत आरक्षण के विरोध में गरजे सवर्ण, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीड़र गांव निवासी अमर पटेल का सात वर्षीय बेटा प्रियांशु सोमवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान, घर के ठीक सामने खड़े एक ट्रक को पीछे (बैक) किया जा रहा था। बच्चा ट्रक के पिछले हिस्से में मौजूद था और चालक द्वारा वाहन बैक करते समय वह पहिए की चपेट में आ गया।

Also Read: UP: घर में अकेली थी 15 वर्षीय किशोरी, आरोपी ने किया दुष्कर्म, महीनों बाद मां के सवाल से खुला राज

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर तुरंत परिजन मौके पर दौड़े और आनन-फानन में निजी साधन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे। हालांकि, ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने जांच के बाद प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)