समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक परिवार से जुड़े प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का बुधवार सुबह लगभग 6 बजे निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अंतिम दर्शन के लिए घर पर पहुंचा पार्थिव शरीर
प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास पर लाया गया है। पूरे घर में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
अपर्णा यादव सदमे में
अपर्णा यादव अपने आवास पर मौजूद हैं और उन्हें गहरे सदमे में देखा गया। पार्थिव शरीर घर पहुंचने के बाद वे भावुक होकर अंदर चली गईं। मौके पर रिश्तेदारों और समर्थकों की भारी भीड़ जमा है।
Also Read: ‘मैंने प्रतीक को बचपन से देखा,आज बहुत दुख…’, भाई प्रतीक यादव की मौत पर बोले अखिलेश यादव
डिंपल यादव और अर्जुन यादव पहुंचे
डिंपल यादव और उनके पुत्र अर्जुन यादव भी अपर्णा यादव के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। पूरे माहौल में शोक और सन्नाटा पसरा रहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर लगभग 3 बजे अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचकर प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
अंतिम संस्कार आज पिपरा घाट पर
परिवार के अनुसार, प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज ही पिपरा घाट पर किया जाएगा। अंतिम विदाई की तैयारियां पूरे सम्मान के साथ की जा रही हैं, और शाम तक अंतिम संस्कार होने की संभावना है।
Also Read: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस
लखनऊ में सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना के बाद अपर्णा यादव के आवास और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि भीड़ और संवेदनशील स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )















































