‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 300 ग्राम चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मण्डी पुलिस टीम ने चेकिंग और गश्त के दौरान दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 300 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह अभियान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में तीनों जनपदों में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना है।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना मण्डी पुलिस टीम ने बेहट रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास खाली प्लॉट में चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नदीम पुत्र इनाम निवासी हुसैन बस्ती थाना मण्डी और शाहरुख पुत्र फैमीद हसन निवासी नूरबस्ती थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान नदीम के पास से 160 ग्राम और शाहरुख के पास से 140 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

Also Read-राजा मर्डर केस में बड़ा खेल! किसी तीसरे के साथ भागने की प्लानिंग में थी सोनम, राज बना मोहरा

इस मामले में थाना मण्डी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब दोनों आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है, जिससे नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सके। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों अभियुक्त पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। फिलहाल दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: साजिश, पैसा और झूठ का जाल: राजा रघुवंशी हत्याकांड में भाई विपिन के सनसनीखेज आरोप

सहारनपुर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)