देह व्यापार पर बड़ा प्रहार, लेडी सिंघम आईपीएस आशना चौधरी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, गेस्ट हाउस पर छापा, 9 हिरासत में…

मथुरा : धर्मनगरी मथुरा में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी बाग बहादुर क्षेत्र स्थित श्री गिर्राज गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन का नेतृत्व अपनी सख्त कार्यशैली के लिए चर्चित आईपीएस अधिकारी आशना चौधरी ने किया। इस छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में दबिश देकर मौके से 5 युवकों और 4 महिलाओं को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े कई अहम सबूत भी पुलिस के हाथ लगे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गेस्ट हाउस की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का संगठित नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को इस अवैध कारोबार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा गया। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बचने की कोशिश करते दिखे, लेकिन पुलिस ने पूरे परिसर को घेरकर सभी संदिग्धों को पकड़ लिया।

Also Read-राजा मर्डर केस में बड़ा खेल! किसी तीसरे के साथ भागने की प्लानिंग में थी सोनम, राज बना मोहरा

आईपीएस आशना चौधरी ने स्पष्ट संदेश दिया कि मथुरा में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की सख्ती की सराहना की है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। गेस्ट हाउस संचालकों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

मथुरा में हुई यह कार्रवाई सिर्फ एक छापा नहीं, बल्कि अवैध कारोबारियों के लिए सख्त चेतावनी है कि धार्मिक नगरी की मर्यादा को कलंकित करने वालों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता रहेगा।

Also Read: साजिश, पैसा और झूठ का जाल: राजा रघुवंशी हत्याकांड में भाई विपिन के सनसनीखेज आरोप

सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि थाना कोतवाली के चौकी बाग बहादुर क्षेत्र में श्री गिरिराज गेस्ट हाउस पर अवैध गतिविधियों के होने की सूचना प्राप्त हुई थी मौके पर जाकर जब छापामारी की गई तो वहां पर महिला और पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले उनके कब्जे से संदिग्ध वस्तुएं भी प्राप्त की गई सभी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)