Mirzapur: जिले में चक्रवात के प्रभाव में पिछले 24 घण्टे से लगातार हो रही बरसात के कारण बड़ा हादसा हो गया। अचानक सोते समय पक्के मकान की छत का एक हिस्सा ढह गया जिसके नीचे दबकर 5 लोग घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी दसमी मोहल्ले में होना बताया गया है, जहां पर विक्की सोनकर अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे।
जानिए क्या है पूरा मामला?
Advertisement
भोर में भतीजा अंश उन्हें कमरे में जगाने पहुंचा था। तभी अचानक पक्के मकान की छत का एक हिस्सा ढह गया। जिसकी वजह से कमरे में मौजूद 5 लोग घायल हो गये। हादसे में विक्की सोनकर उनकी पत्नी अनिता सोनकर बेटे रुद्र और गौरव, भतीजा अंश घायल हो गये। जिनमें अनिता सोनकर की हालत गंभीर है जिन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर का दिया गया है।
ALSO READ: Banda में बारिश का कहर, गरीब का आशियाना बना कब्र, मलबे में दबकर 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
विक्की सोनकर का कहना है अचानक 18 साल पुराने बने पक्के मकान की छत ढह गयी। कुल पांच लोग घायल हो गये है। उनकी पत्नी को ज्यादा चोट आयी है उन्हें रेफर कर दिया गया है।



