https://breakingtube.com/wp-content/uploads/2026/09/728x90-ODOP-UPITS-scaled.jpg
Home UP News UP: जौनपुर में होटल-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 6 प्रतिष्ठानों को...

UP: जौनपुर में होटल-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 6 प्रतिष्ठानों को नोटिस; मिठाइयों के लिए सैंपल

UP: जौनपुर के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट, फास्ट फूड चेन, ढाबा और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। 24 से 25 सितंबर तक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों विनोद कुमार यादव, अपराजिता तिवारी और अंजू यादव की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नौ प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान डोमिनोज, रघुवंशी रेस्टोरेंट, रघुवंशी इन, रेडचिली रेस्टोरेंट, आशीर्वाद फैमिली रेस्टोरेंट और एप्पल ढाबा एंड रेस्टोरेंट की जांच की गई। इनमें मिली कमियों को दूर करने के लिए कुछ प्रतिष्ठानों को मौके पर निर्देश दिए गए, जबकि छह प्रतिष्ठानों को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया।

Advertisement

Also Read: UP: जफराबाद बाजार में खाद्य विभाग की छापेमारी, कई दुकानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने

ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण के क्रम में करौंदीकला स्थित मिठाई की दुकान से बेसन लड्डू और छेना मिठाई के नमूने लिए गए। कजगांव मोड़ स्थित यादव मिष्ठान भंडार से पेड़ा तथा कटघरा स्थित श्रीराम स्वीट्स से पनीर और दूध बर्फी के नमूने संग्रहित किए गए।

विभाग के अनुसार, कुल पांच नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई होगी। प्रतिष्ठान संचालकों को हेडकैप, एप्रन, ग्लव्स, मेडिकल प्रमाणपत्र, सुरक्षित पानी की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल प्रमाणपत्र और अलग वेज-नॉनवेज किचन व्यवस्था समेत आवश्यक मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)