Mirzapur: विंध्याचल में रेलवे फाटक बना खतरा, ग्रामीणों ने फुट ओवरब्रिज निर्माण की उठाई मांग

Mirzapur: देश के विख्यात देवी धाम विंध्याचल धाम क्षेत्र के विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन व बिरोही स्टेशन के मध्य स्थित शिवपुर रेलवे कासिंग पर पैदल मार्ग उपरिगामी पुल निर्माण कराये जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। मंगलवार को राष्ट्रवादी मंच के संयोजक मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

पढ़िए पूरा मामला क्या है? 

ग्रामीणों ने बताया कि शिवपुर रेलवे कासिंग (रेलवे फाटक) बंद होने के कारण शिवपुर के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले गांव मुडगुडा, गोपालपुर, अष्टभुजा आदि क्षेत्र के स्कूली बच्चियां जिनकी उम्र 7 वर्ष से 18 वर्ष के बीच होती है, रेलवे लाईन को क्रास कर राजकीय कन्या इण्टर कालेज शिवपुर में होने के कारण उनको शिक्षण कार्य के लिए आना जाना पड़ता है। उक्त शिक्षण स्थल पर आए दिन बच्चियों को ट्रेन की चपेट में आने की आशंका बनी रहती है, जिससे बच्चियों के अभिभावको में अपने बच्चे के जीवन को लेकर हमेश भय बना रहता है तथा मां विन्ध्यवासिनी मंदिर से कालीखोह, अष्टभुजा मंदिर का त्रिकोण पैदल करने वाले भक्तों को भगवान राम के द्वारा स्थापित भगवान शिव के रामेश्वर मंदिर व तंत्र शास्त्र की देवी (मां श्मशान काली) मां तारा पीठ, रामगया घाट का दर्शन करने के लिए अवैध रूप से त्रिकोण मार्ग में आने वाले भक्तों को रेलवे लाईन को पार करना मजबूरी होती है, जो आए दिन दुर्घटना का कारण बनता है। उक्त प्रकरण के संबंध में पूर्व में जनप्रतिनिधियों से लेकर अन्य अधिकारियों को भी अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से यह गंभीर समस्या आज भी यथावत बनी हुई है।

ALSO READ: मिर्ज़ापुर: कुएं में दिखा 10 फिट का मगरमच्छ, पकड़ने में वन विभाग को छूट रहा पसीना, दहशत में ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि आने वाले माह अक्टूबर में नवरात्रि मेले के विशेष दिनों में भारी भीड़ होती है तथा नवरात्रि के पहले पित्र-पक्ष माह में भी दूर दराज से यात्रियों की भारी भीड़ होती है जिसमें लोगों को अपने पितरों का पिंडदान करने के लिए आना पड़ता है। जिससे दुर्घटना की प्रबल संभावना बनी रहती है। ऐसे में उक्त रेल पथ मार्ग पर प्रश्नगत त्रिकोण स्थल पर उपरिगामी रेलवे पैदल पुल (फूट ब्रिज) का निर्माण आवश्यक है। जिलाधिकारी से मांग किया गया कि संबंधित सक्षम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कार्वरवाईसुनिश्चित की जाएं, ताकि आसपास के ग्रामीणों सहित लाखों की संख्या में विंध्यवासिनी देवी धाम आने वाले भक्तों की सुरक्षा हो सके।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.