मिर्ज़ापुर: यूपी के मिर्ज़ापुर जिले के एक कुएं में मौजूद मगरमच्छ को देख ग्रामीणों के हलक सूख रहे हैं। अभी तक मगरमच्छ को पकड़ने में वन विभाग भी विफल रहा है। जानकारी के मुताबिक मिर्ज़ापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के अमोई 84 गांव में दीनानाथ यादव के कुएं में 10 फुट का मगरमच्छ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसे पकड़ने के लिए सिरसी वन रेंज के वन विभाग को सूचित किया।
वन विभाग की टीम आई, लेकिन कुएं में होने एवं ग्रामीणों के भीड़ के कारण मगरमच्छ कुएं में अंदर बैठ जा रहा है जिससे उसमें जाल भी नहीं डाला जा सकता, इसलिए उसको नहीं पकड़ा जा सका है। ऐसे में बिना मगरमच्छ को पकड़े ही वन विभाग की टीम वापस लौट गई।
इस संबंध में सिरसी वन रेंज के रेंज अधिकारी गिरिराज गोवर्धन गिरी ने बताया कि कुएं में होने एवं ग्रामीणों के भीड़ के कारण मगरमच्छ को नहीं पकड़ा जा सका, उस पर ग्रामीणों को ध्यान देना होगा नहीं तो मगरमच्छ कुछ घटना कर सकता है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.
















































