चंदौली पहुंचे विधायक पंकज सिंह, नौजवान हमेशा अपना भविष्य उज्ज्वल देखना चाहते हैं- पंकज सिंह

चंदौली: सोमवार को नोएडा विधायक एवं भाजपा नेता पंकज सिंह के पचोखर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंकज सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के साथ बाली सिंह, विकास सिंह, अश्वनी पांडेय, गुरदीप सिंह, पिंटू सिंह, राजेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पंकज सिंह के पहुंचते ही उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Also Read: UP: सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में जूनियर डॉक्टर की संदिग्ध मौत, नहर किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

मीडिया से बातचीत के दौरान पंकज सिंह ने युवाओं को लेकर कहा कि नौजवान हमेशा अपना भविष्य उज्ज्वल देखना चाहते हैं और देश को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर लगातार पहल की जा रही है।

Also Read: बाराबंकी: हर-हर महादेव से गूंजा लोधेश्वर धाम, दूसरे सोमवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

उन्होंने बताया कि चकिया स्थित सावित्रीबाई फुले स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान कक्ष के निर्माण तथा विभिन्न विषयों की मान्यता को लेकर पहल की गई है। इसके लिए शासन से करीब 8 करोड़ 80 लाख रुपये की धनराशि भवन निर्माण के लिए स्वीकृत कराई गई है। इसी परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में पंकज सिंह शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान किसानों द्वारा ज्ञापन दिए जाने को लेकर मीडिया कर्मियों ने पंकज सिंह से सवाल किया। इस बीच मौके पर मौजूद समर्थकों ने “किसान जिंदाबाद” के नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा और पंकज सिंह का स्वागत क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)