अमेरिका के प्रेसिडेंट ने स्टेट ऑफ द यूनियन के भाषण में सांसदों को संबोधित करते हुए काफी कुछ कहा। लेकिन पाकिस्तान के प्राइम मिनिस्टर शहबाज शरीफ को लेकर जो कहा उसे सुनने के बाद भारतीयों की हंसी नहीं रुक रही है। पाकिस्तान भले ही अपने देश में सेना के दम पर कितना भी प्रोपेगेंडा चला लें कि उसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत को नुकसान पहुंचाया था। लेकिन ट्रंप ने दुनिया के सामने पाकिस्तान को उसकी हैसियत दिखा दी है।
USA के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन के भाषण में साफ कहा है कि ‘अगर मैं (यानी प्रेसिडेंट ट्रंप) भारत-पाकिस्तान के युद्ध में शामिल नहीं होता, तो पाकिस्तान के पीएम जान से मारे जाते।’ हालांकि, इस मामले में भारत ने शुरू से अपना रुख स्पष्ट किया है कि उसने युद्ध किसी के दबाव में नहीं रोका। लेकिन हां, जब ट्रंप लगातार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कुछ न कुछ बोलते ही रहते हैं। ऐसी स्थिति में जब उन्होंने ये बोला कि पाकिस्तान के PM को उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में मरने से बचाया है। तो इस पर जमकर मीम्स बनने लगे। जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।और भारत में पाकिस्तान के पीएम को लेकर मीम्स बनाए जा रहें है
इतना ही नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफ़ायर कराने का क्रेडिट लिया. उन्होंने अपने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में सांसदों से कहा कि उनके दखल से दोनों देशों के बीच होने वाला न्यूक्लियर टकराव टल गया. बता दें कि हाल के महीनों में डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार कहा है कि उन्होंने ही भारत-पाकिस्तान टकराव को रोका है. उन्होंने लगातार कहा है कि उनके एडमिनिस्ट्रेशन ने दोनों देशों को तनाव बढ़ाने से रोकने के लिए ट्रेड एग्रीमेंट और टैरिफ़ उपायों का इस्तेमाल किया. हालांकि, भारत ने उनके दावे को नहीं माना है।
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का यह पहला ‘स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन’ है. इसमें डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक साल के कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक बदलावों की तारीफ की. उन्होंने कांग्रेस में कई उपलब्धियां गिनाईं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनके नेतृत्व के सिर्फ एक साल में अमेरिका ने ‘बहुत बड़ा बदलाव’ देखा है. उन्होंने कांग्रेस से कहा कि देश ने ऐसा बदलाव किया है जैसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा।
INPUT-ANANYA MISHRA


































