Pilibhit: यूपी के कई जिलों के साथ पीलीभीत जिले में भी मौसम ने अचानक करवट बदल ली है, जिले में लगातार तेज बारिश से मौसम ठंडा हो गया है और इलाकों के गली मोहल्लो में जलभराव जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मौसम के बदले मिजाज को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया।
जानिए क्या है पूरा मामला?
मौसम विभाग ने शनिवार को भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए, डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को शनिवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसमें सरकारी, प्राइवेट और सभी बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। बता दे कि शुक्रवार दोपहर तक मौसम सामान्य था, लेकिन फिर काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश जारी रही और पूरी रात के साथ आज शनिवार को भी बारिश जारी है। जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ा। निचले इलाकों में पानी भर गया और तापमान भी गिर गया।
ALSO READ: बिजनौर में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों में अवकाश, धान-गन्ने की फसलों को मिली संजीवनी
मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए, डीएम आलोक कुमार ने बच्चों को जलभराव और आने-जाने की परेशानी से बचाने के लिए छुट्टी का फैसला लिया। प्रशासन ने कहा है कि आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई होगी। लोगों से भी बिना वजह घरों से बाहर न निकलने की डीएम आलोक कुमार ने अपील की है।














